गैंगस्टर लखबीर लांडा की धमकी के बाद दिल्ली स्पेशल सेल के 3 अधिकारियों को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा बीजेपी संसदीय दल की मीटिंग में पहुंचे पीएम मोदी, सांसदों ने किया स्वागत महाराष्ट्र सरकार ने इंटर कास्ट और इंटर रिलीजन विवाह के मुद्दों को निपटाने के लिए कमेटी बनाई तेलंगाना: कांग्रेस अध्यक्ष की हैदराबाद कमिश्नर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन की अपील, कई नेता गिरफ्तार संसद में रणनीति को लेकर मल्लिकार्जुन खड़के के कार्यालय में विपक्षी दलों की बैठक होगी गुजरात में AAP के 5 विधायकों के साथ ईशुदान गढ़वी दिल्ली पहुंचे मैरिटल रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट जनवरी के दूसरे सप्ताह में सुनवाई करेगा BRS बनने के बाद आज दिल्ली में होगा कार्यालय का उद्घाटन, KCR- के कविता रहेंगे मौजूद भारत-चीन तनाव पर बोला अमेरिका- राहत की बात कि दोनों पक्ष पीछे हट गए असम: गुवाहाटी में पुलिस ने 14 करोड़ की ड्रग्स जब्त की

Throwback: जब King Charles को 16 साल की पद्मिनी ने किया था Kiss, क्यों मचा बवाल ?

किंग चार्ल्स तृतीय का एक रोचक और controversial किस्सा भारत से जुड़ा है। इस किस्से में उनके साथ 80 के दशक की खूबसूरत और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे भी शामिल है। चलिए आज हम आपको उस "किस" का किस्सा बताते है जिसने उस समय बवाल मचा दिया था।
By: MGB Desk
| 22 Sep, 2022 5:32 pm

खास बातें
  • पद्ममिनी कोल्हापुरी ने प्रिंस चार्ल्स के गाल पर किस कर दिया था
  •  उस वक़्त वो अपनी फिल्म 'आहिस्ता आहिस्ता' की शूटिंग कर रही थीं

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर को हुआ।  उसके बाद उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठाया गया और अब वो किंग चार्ल्स तृतीय के रूप में जाने जाएंगे।  किंग चार्ल्स तृतीय का एक रोचक और controversial किस्सा भारत से जुड़ा है। इस किस्से में उनके साथ 80 के दशक की खूबसूरत और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे भी शामिल है।  चलिए आज हम आपको उस "किस" का किस्सा बताते है जिसने उस समय  बवाल मचा दिया था। 

यह किस्सा उन दिनों का है जब पद्मिनी कोल्हापुरे मात्र 16 साल की थी और बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में काम कर रही थी।  उस वक़्त वो अपनी फिल्म 'आहिस्ता आहिस्ता' की शूटिंग कर रही थीं जो साल 1981 (उन्नीस सौ इक्यासी) में रिलीज हुई थी।  किंग चार्ल्स जो उस समय ब्रिटेन के प्रिंस थे, वह भारत आए थे। इसी  दौरान उनकी इच्छा हुई मुंबई में फिल्मों के सेट और शूटिंग देखने की।  इसके बाद उन्हें पद्ममिनी कोल्हापुरी के फिल्म सेट पर ले जाया गया। 

वहां सेट पर प्रिंस चार्ल्स का स्वागत  पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया। चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान के साथ पद्मिनी ने पहले प्रिंस चार्ल्स को फूलों की माला पहनाई और उसके बाद आगे बढ़कर उनके गाल पर किस कर दिया।  इस घटना ने प्रिंस चार्ल्स के साथ साथ वहां मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया। पद्मिनी के इस किस ने भारत से लेकर ब्रिटेन तक तहलका मचा दिया। आप लोग सोच रहे होंगे की गाल पर किस करना तो आम बात है।  बेशक ये आम बात है लेकिन आज  के दौर में। पुराने समय में ऐसा करना काफी विवादित होता था। साथ ही पद्मिनी और प्रिंस चार्ल्स की उम्र में भी काफी अंतर था।  जहाँ पद्मिनी महज 16  साल की थी तो चार्ल्स उस वक़्त 33 साल के थे। इन कारणों से पद्मिनी कोल्हापुरे के इस “किस के किस्से” ने उस समय काफी विवाद खड़ा किया था और खूब सुर्खिया भी बटोरी थी। 

अपने इस controversial किस को याद करते हुए पद्मिनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब प्रिंस चार्ल्स मुंबई आए थे तब उन्हें ये बिल्कुल समझ नहीं आया था कि वह शूट क्यों देखना चाहते हैं। वे लोग उस समय राजमहल स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। अभिनेत्री शशिकला ने चार्ल्स की आरती उतारी और फिर पद्मिनी ने आगे बढ़कर उन्हें माला पहनाई। इसके बाद उन्होंने उनके गाल पर किस कर दिया। लेकिन यह उन दिनों बहुत बड़ी बात हो गई थी। 

आगे पद्मिनी ने बताया की एक बार जब वो लंदन में छुट्टिया बिताने गई थी तब एक ऑफिसर ने उनसे पूछ लिया था कि क्या आप वही महिला हैं, जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था? यह सुनकर पद्मिनी कोल्हापुरे  को बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई थी । बता दे की पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने ज़माने में कई हिट फिल्में दी है। इसमें प्रेम रोग ,सौतन ,प्यार झुकता नहीं, वो सात दिन जैसी फ़िल्में शामिल है। 
 

Tags: