दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022
देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। देश में अब एक साथ 3 राज्यों के चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों की जा रही हैं। पहला गुजरात विधानसभा चुनाव, दूसरा हिमाचल विधानसभा चुनाव और तीसरा दिल्ली की MCD चुनाव।
दिल्ली नगर निगम (MCD) को तीन अलग अलग जोन, उत्तरी दिल्ली जोन, दक्षिणी दिल्ली जोन और पूर्वी दिल्ली जोन में बांटा गया है, और इन तीनों जोन को मिलाकर हर पांच साल पर MCD का चुनाव किया जाता हैं। इस साल के चुनाव में उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के 104-104 पार्षद और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 64 पार्षदों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
दिल्ली चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 14 नवंबर तक नामांकन की आखिरी तारीख होगी। नामांकन पत्र की 16 नवंबर तक जांच होगी, और नामांकन पत्र वापसी की आखिरी तारीख 19 नवंबर तक होगी। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। लेकिन, 2 सीटों पर चुनाव नहीं होगा। ऐसे में 68 विधानसभा सीटे बचती हैं, इनमें 250 वार्ड शामिल हैं। जहां चुनाव कराये जाएंगे। पिछली बार की तरह EVM का प्रयोग किया जाएगा। 50 हजार से भी ज्यादा EVM रखी गई हैं। सबसे पहले मॉक पोल होगा और नोटा का इस्तेमाल होगा। वोटिंग की सुविधा के लिए वोटर्स को फोटोग्राफ युक्त आईडी कार्ड दिखाना होगा। चुनाव में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इनमें सरकारी कर्मचारी और पुलिस भी शामिल होंगे।
2017 दिल्ली नगर निगम चुनाव में, उत्तर, दक्षिण और पूर्वी जोन के कुल 272 सीटों के लिए वोट डाले गए, जिसमें 181 सीटों के साथ भारतीय जनाता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। भाजपा ने तीनों निगमों में सबसे अधिक सीटें जीतीं और उत्तरी दिल्ली के 104 सीटों पर भाजपा को 64 सीटें मिली वहीं कांग्रेस पार्टी मात्र 16 सीटों में सिमट गई।
दिल्ली के आगमी MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दल तेजी से सक्रिय हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। आप पढ़ रहा हैं MGB डिजिटल इंडिया