Suryakumar Yadav: इंडियन क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज़ कर लिया है। उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल बुधवार को आईसीसी (ICC) ने सूर्यकुमार यादव को Men's T20 क्रिकेटर ऑफ ईयर 2022 (Cricketer of the year 2022) घोषित किया है। ये अवार्ड जीतने वाले वो पहले भारतीय है। बता दे सूर्यकुमार यादव के साथ इंग्लैंड के सैम करेन, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नॉमिनेटेड थे।
सूर्यकुमार यादव का साल 2022 में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने पीछे साल टी20 फॉर्मेट में 31 मैचों में 1164 रन, 46.56 की औसत से बनाये है। इनमें दो सेंचुरी और 9 हाफ सेंचुरी भी शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 187.43 रहा है। किसी एक साल में टी20 फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले वे दूसरे बल्लेबाज है। उनसे पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में पहली बार ऐसा किया था। रिज़वान ने 26 पारियों में 1326 रन बनाए थे। वहीं बात सूर्या की करे तो साल 2022 में उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 68 छक्के भी लगाए है। ऐसा कर के वह एक साल के अंदर टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए है।
बता दे कि ICC Men's क्रिकेटर ऑफ द ईयार का अवॉर्ड पिछले साल यानी 2021 से शुरू किया गया था। ये अवॉर्ड सबसे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने जीता था और इस बार इस खिताब को सूर्या ने अपने नाम किया है। इसके साथ ही ये भी बता दे कि भारत के विस्फोटक खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इस वक्त टी20 में दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज हैं। आईसीसी टी20 रैंकिंग में 908 रेटिंग पॉइंट के साथ ही वो नंबर एक की कुर्सी पर विराजमान है। पिछले साल यानि 2021 में ही सूर्यकुमार यादव नंबर एक पर पहुंच गए थे।
जानकारी हो कि भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2022 में भी अपने बल्ले से कमाल किया था। सूर्या ने 6 पारियों में तीन अर्द्धशतक लगाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 190 था। साथ ही उनका औसत 60 का रहा था।