कम वेतन कमाने वाला पुष्पा, लाल चंदन की तस्करी में सफलता हासिल करते हुए कई दुश्मन बना लेता है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के टीजर की रिलीज डेट ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है। 5 भाषाओँ में डब की गयी इस मूवी ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था।
2021 को इंडियन सिनेमा में परदे पर उतारी गयी 'पुष्पा' जैसी अद्भुत मूवी ने लोगों को उत्सुक छोड़ दिया था। पुष्पा मूवी की पूरी टीम ने मूवी का दूसरा भाग बनाने के लिए तैयारियां शुरू ही कर दी थीं। हालही में, भाग 2 के लिए विशाखापत्तनम में निर्देशन का काम पूरा हो चूका है। ख़बरों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के मुताबिक, मार-धाड़ के दृश्यों से बनाए 3 min लम्बे टीज़र में वही सब किरदार नज़र आएंगे क्योकि, मूवी के निर्देशक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए साझा किया की वही एक्टर्स, अपने किरदारों में नज़र आ रहे हैं, कुछ नए एक्टर्स भी फिल्म में नज़र आएंगे। टीज़र में पुष्पा का नया अंदाज़ और लुक लोगों को देखने को मिला। लोग इस लम्हे का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।
जानकर खुसी और आश्चर्य भी होगा की, टीज़र की रिलीज़ डेट और अल्लू अर्जुन की जन्मदिवस की तारीख संयोग से एक ही दिन है। शायद निर्देशन टीम ने ही, भाग 2 की पहली झलक को विस्तार से दिखाने के लिए फिल्म के स्टार 'पुष्पा' के जन्मदिवस के दिन यानि, 8 अप्रैल को ही रखी।