हॉकी वर्ल्ड कप 2023, ओड़िशा में
Fédération Internationale de Hockey (International Hockey Federation), FIH द्वारा हर चार साल में आयोजित कराए जाने वाला हॉकी विश्व कप 2023, 2020 के बाद, एक बार फिर से भारत में आयोजित किया जा रहा है। हॉकी वर्ल्ड कप 2023, ओड़िशा के भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राऊरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक चलेगा। जहाँ पर16 देशों की हॉकी टीमें, 288 खिलाड़ी अपनी तैयारी खेल में दिखते हुए मिलेंगी। ये भी बताया जा रहा है की दूसरे और तीसरे स्थान पर आयी टीमों में भी अलग से घमासान मुकाबला कराया जाएगा।
इसी बीच, इंडिया की टीम भी अपनी पूरी मशक्कत, खेल के लिए कर रही है। 1975 में, आखिरी बार हॉकी वर्ल्ड कप अपने नाम करने के बाद भारत को अब दोबारा मौका मिला है कप पर राज़ करने का और यह सबको साबित करने का की हम भी किसी से काम नहीं। अभी तक,पाकिस्तान ही हॉकी वर्ल्ड कप की मजबूत टीम रही है, उसने 4 बार हॉकी वर्ल्ड कप में, जीत हासिल करी है।
भारत का मुकाबला, कई देशों के साथ अलग-अलग तारीखों पर है। पहला मुकाबला भारत का 13 को स्पेन से खेलना होगा, उसके दो दिन बाद ही 15 को इंग्लैंड के साथ और 19 को वेल्स के साथ होगा। और भी कई मुकाबलों में भारत नज़र आ सकता है।
ओड़िशा में हॉकी वर्ल्ड की तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं। ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राउरकेला के दौरे पर दिखे और नव-निर्मित स्टेडियम का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। ट्रॉफी ने रांची से होते हुए पुरे देश ,में सैर करते हुए आखिरी में लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ को सही सलामत सौंप दी गयी है।