बैर पिलेट्स, मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज होती है। इसमें पेट, लोअर बैक और हिप्स की मांसपेशियों को मजबूत बनाने की एक्सरसाइज करवाई जाती है। इसके साथ ही पिलेट्स, सांस लेने की प्रक्रिया को भी स्ट्रॉंग बनाता है। इस तरीके का व्यायाम करने से मसल्स पतली और मज़बूत बनती हैं। आजकल, पिलाटे करने का युवाओं में जैसे ट्रेंड चला हो।
फिटनेस फ्रीकस से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक, पिलेट्स एक्सरसाइज करके वजन घटाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। आपने इंस्टाग्राम में, करीना कपूर से लेकर जाह्ववी कपूर और सारा अली खान तक कई एक्ट्रेस को पिलाटे एक्सरसाइज करते हुए देखा होगा।
रिसेंटली ही, अभिनेत्री व बिगबॉस की सदस्य रह चुकी हिना खान का भी एक्सरसाइज करते हुए वीडियो लोगों को उत्साह से भर रहा है। एक्ट्रेस हिना खान वीडियो में बैर पिलेट्स एक्सरसाइज करते हुए नज़र आ रहीं है।
एक्सरसाइज आपके शारीरिक व्यायाम के लिए बेहद ज़रूरी है। आपके शरीर को चुस्त और तंदरुस्त रखने में यह काफी फायदेमंद होतीं है। पिलेट्स जैसा व्यायाम करने में आपको मज़बूती का एहसास होगा। इसमें आपको अपने पैरों को संतुलित रखने की जरूरत होती है। पैरों को संतुलित करते हुए ही आपको धीरे-धीरे वर्कआउट करना होगा। इस कसरत की वजह से मेटाबॉलिक रेट तेज होता है जिस वजह से ये वर्कआउट जल्दी कैलोरी बर्न करने में सहायक होती है। अगर आप भी पतले होने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं तो आपको भी ये एक्सरसाइज ज़रूर करनी चाहिए।