बॉलीवुड अभिनेत्रियों के सब दीवाने है। उनकी खूबसूरती, अदाकारी और अदाएं पूरी दुनिया में फेमस है। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियां भी इस मामले में किसी से कम नहीं है। उनकी फैन फोलोइंग करोड़ो में है। फैन फोलोइंग के साथ-साथ उनकी नेटवर्थ भी करोड़ो में होती है। हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की उन टॉप एक्ट्रेसेस के बारे में बतायेगे जिनकी कुल कमाई करोड़ो में है।
सबसे पहले भोजपुरी फिल्मो की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के नेटवर्थ के बारे में बात करते है। अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक है। वो एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये लेती है। रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षरा सिंह का नेटवर्थ 50 से 60 करोड़ रुपये है। वो स्टेज शो में परफॉर्म करने के लिए भी मोटी रकम लेती है।
अक्षरा के बाद अगली अमीर भोजपुरी एक्ट्रेस है रानी चटर्जी। रानी को भोजपुरी इंडस्ट्री का क्वीन कहा जाता है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है का रानी की नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर यानी की करीब 40 करोड़ रूपए है।
अब कमाई के मामले में अगली टॉप भोजपुरी एक्ट्रेस है मोनालिसा । मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा हिंदी टीवी सीरियल्स में भी काम करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालीसा की नेटवर्थ लगभग 35 करोड़ रुपये है। अपनी अदाएं और बोल्ड फोटोज के लिए भी मोनालिसा काफी सुर्ख़ियों में रहती हैं।
नेटवर्थ की इस लिस्ट में अगली भोजपुरी एक्ट्रेस है आम्रपाली दुबे। आम्रपाली की लोकप्रियता और कमाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। उनकी कुल सम्पति की बात करे तो वह करीब 30 करोड़ की है।
इसके बाद अगला नंबर है अंजना सिंह का। अंजना के अभिनय के लाखों दीवाने है। उनकी नेटवर्थ भी करोड़ो में है। रिपोर्ट्स के अनुसार अंजना सिंह की कुल सम्पति 21 करोड़ है।
इस लिस्ट में अगला नंबर है काजल राघवानी का। काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जाना पहचाना नाम है। अपने डांस और एक्टिंग के लिए फेमस काजल का नेटवर्थ 14 करोड़ रुपये है।
आप समझ गए होंगे की भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां कमाई के मामले में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती है।