अभी कुछ देर पहले ही दिल्ली-NCR और नॉएडा में 30 sec तक बराबर भूकंप के झटके को महसूस किया गया हैं। लोग हड़बड़ी में निकले घर से बाहर। बता दें कि इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के तेज झटकों से धरती डोली थी। तब इसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश क्षेत्र था।
कुछ समय पहले ही, दिल्ली-NCR में और नॉएडा में बराबर भूकंप के झटके को महसूस किया गया हैं। घरों की छत में लगे पंखे को झूलते हुए देखने के बाद पता चला की भूकंप आया है। बताया जा रहा है की भूकंप महसूस होने पर लोग अपनी सुरक्षा के लिए घर से दूर बाहर भाग गए थे। 24 जनवरी, 2:30 के करीब आसपास दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लखनऊ में करीब 2 से 3 सेकंड तक भूकंप के झटकों को महसूस किया गया।
इसके अलावा उत्तराखंड के चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के अलावा उत्तरी क्षेत्र के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हरियाणा में भी भूकंप के झटकों का असर देखा गया है। जानकारी के मुताबिक नेपाल भूकंप का उपरिकेंद्र है। इसके बारे में नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट कर दी है। भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।
हालांकि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।