बिहार के नीतीश कैबिनेट सरकार ने सुधाकर सिंह को RJD कोटे से मंत्री बनाया गया था। बता दे की उनके पिता बिहार राज्य के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह हैं। सुधाकर सिंह को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। लकिन उसके बाद से ही BJP ने कृषि मंत्री पर पहले से दर्ज हुए मुकदमे को मुद्दा बनाकर उनके इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। BJP के सभी बड़े नेताओं ने सुधाकर सिंह के बहाने RJD के महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा और भ्रष्टाचारियों को मंत्री बनाने का आरोप भी लगाया।