आखिरकार कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के नेतृत्व से मुक्त हो ही गया। गैर गांधी और कर्नाटक के दिग्गज कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खरगे बाकायदा कांग्रेस अध्यक्ष बन गए हैं। करीब 24 वर्षों बाद कांग्रेस में गैर गांधी अध्यक्ष का यह प्रयोग अगर सफल रहा तो कांग्रेस में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की एक नई इबारत लिखने की शुरुआत हो जायेगी। लेकिन ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है की अब जवाहर लाल नेहरू इंदिरा गांधी राजीव गांधी और सोनिया गांधी के सियासी वारिस यानी राहुल गाँधी क्या होगा?